बामनिया ”झाबुआ आजतक डेस्क’: पूरे देश में जहां होली के धूम है वहीं झाबुआ जिले के बामनिया में एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। यहां रेलवे सिंग्नल पर किसी ने जींस की पेट डाल दी थी इस वजह से सिंग्नल दिखना बंद हो गए थे। हालांकि, इंदौर और मुंबई के बीच दौड़ने वाली अवंतिका एक्सप्रेस के ड्राईवर की सतर्कता की वजह से हादसा टल गया और समय रहते हुए सिंग्नल को क्लियर कर दिया गया। यह मामला दिल्ली-मुंबई मुख्य मार्ग पर भेरूगढ़ बामनिया के बीच की है। सूत्रों के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने अपन लाइन के 2 सिंग्नल को जींस की पेंट से कवर कर दिया था। इस वजह से सिंग्नल दिखना बंद हो गए थे। अवंतिका एक्सप्रेस के ड्राईवर ने सतर्कता का परिचय देते हुए बामनिया रेलवे स्टेशन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद बामनिया से सिंग्नल स्टाफ और आरपीएफ का दल मौके पर पहुंचा और सिंग्नल को क्लियर कर दिया। Post navigation नरेंद्र मोदी ने दिया संदेश, विद्या बालन ने किया प्रचार, आदिवासी पिता ने हकीकत में बदला एक पद कई दावेदार, यहां रोचक है जनपद अध्यक्ष का चुनाव