कठ्ठीवाडा से “आलीराजपुर आजतक” के लिए गोपाल राठौर की रिपोर्टः अब बात एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना की जिसमें 19 साल के एक युवती की झुलसने से मौत हो गई। घटना पांच दिन पुरानी है और शुक्रवार को इस युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस युवती की शादी पक्की हो गई थी। बुधवार को उसे हल्दी लगने वाली थी और जिस दिन उसकी मौत हुई उस दिन उसे बिदा होकर ससुराल जाना था। यह हादसा सोमवार को आजाद चौक पर हुआ था। जहां 19 साल की कायनात पठान ठंड ज्यादा होने की वजह स्टोव्ह पर पानी गरम कर रही थी। पानी गरम होने के बाद जैसे ही वह स्टोव से पानी का बर्तन उठा रही थी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बर्तन सीधे स्टोव पर जा गिरा। इस वजह से आग भभक उठी जिसने कायनात को अपनी चपेट में ले लिया। कायनात का इसके बाद से ही अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत में सुधार होने की बजाए लगातार बिगड़ती जा रही थी और आखिर शुक्रवार को उसने अंतिम सांस ली। कायनात की शादी तय हो चुकी थी। बुधवार को उसे हल्दी लगना थी और शुक्रवार को जब उसकी डोली उठना थी, उसकी अर्थी उठ रही थी। Post navigation EXCLUSIVE: भगोरिया और पंचायत चुनाव के पहले मंडरा रहा है खतरा, गुजरात से आने वालों पर पैनी नजर चुनाव के पहले जमीनी हालत को परखने के लिए आए कांग्रेस के पर्यवेक्षक