भूपेंद्र नायक, पिटोल श्री राधा कृष्ण मंदिर में तलवाड़ा राजस्थान के गौ संत रघुवीर दासजी महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा अमृत के द्वितीय दिवस कृष्ण धुन गोविंदं गोविंदं भज मन राधे गोविंदा की धुन से श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा में विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया कि जिसके पास श्रद्धा तथा भावना होती है वही भगवान को बुला सकता है, यदि कोई श्रद्धा से एक बार भी राम बोल दे तो उसके सारे पाप कट जाते है। भगवान को अपने घर का सदस्य बनाएंगे तो अपनापन का भाव प्रकट होगा व ईश्वर प्राप्ति का मार्ग सुलभ होगा। जिसके साथ ईश्वर होता है उसी की हमेशा विजय होती है। जन्म मरण का जो चक्र है वही सबसे बड़ी विपत्ति है इस विपत्ति से मुक्ति पाने का एक ही रास्ता है ईश्वर की शरण में जाना। कथामृत के साथ विभिन्न भजनों के साथ डूंगरपुर राजस्थान के जाने-माने तबला वादक ओमप्रकाश जेठवा, बांसवाड़ा राजस्थान के गायक कमल त्रिवेदी तथा छींच राजस्थान के कौरस तथा झंकार वादक पंडित नरेन्द्र आचार्य संगत दे रहे हैं। पंडित शैलेश भट्ट के सानिध्य में भागवत पारायण प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ संपन्न हो रही है। कथामृत में वरिष्ठ नागरिक गण भी उपस्थित हो रहे हैं जिनमें से प्रमुखहे प्रकाश चंद्र जी मोदी, बालकृष्ण जी नागर ,जगदीश चंद्र जी नागर, सोहन सिंह जी कुंडल, देवी सिंह जी नायक, रामेश्वर जी नागर, हीरालाल जी पांचाल, मोहन सिंह मंगल सिंह जी नायक, केसर सिंह जी सरदाना, बलवंत सिंह कुंडल, मन्नू सिंह जी बामण, मोती सिंह नायक, सदाशिव जी नागर ,जोग सिंह जी बड़ दावल, मंजू भाई प्रजापत, उदय सिंह भगत सिंह बडदवाल उपस्थित रहे। Post navigation समस्याओं को लेकर स्कूली विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, स्कूल के गेट पर लगाया ताला धूमधाम से निकाला भगवान तेजाजी महाराज का जुलूस, दिन भर हुए धार्मिक आयोजन