आलीराजपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह ने बताया कि जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन की मंशा अनुरूप जिले में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । इस रोजगार मेले का आयोजन जोबट विकासखंड में 05 दिसंबर 2024 को , कट्ठीवाड़ा में दिनांक 06 दिसम्बर 2024 , सोण्डवा में 07 दिसंबर 2024 , चन्द्र शेखर आजाद नगर में दिनांक 09 दिसम्बर 2024 , उदयगढ में दिनांक 10 दिसम्बर 2024 , अलीराजपुर दिनांक 11 दिसंबर 2024 को संबंधित जनपद पंचायत परिसर में आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम का आयोजन म-प्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत किया जाना है । Post navigation घरेलु गैस सिलेंडर के 13 नग खाली एवं 3 नग भरे जब्त किए पशुपालन केसीसी वितरण शिविर लगाया, लीड बैंक मैनेजर हुए शामिल