आलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में द्वितीय चरण के लिए क्वालिफाई करने पर जिले के श्री राहुल बघेल, श्री अनिल सोलंकी, श्री जुबेर मकरानी, श्री राहुल चौंगाड एवं श्री राहुल जैन को बधाई दी एवं आगे के चरण की तैयारियां करने के लिए 50000 रूपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई। युवाओं के समूह ने बताया कि कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा पूर्व में भी खेल प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए 20000 रुपए की राशि उपलब्ध करवाई थी, जिससे प्रतियोगिता के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने में मदद मिली थी उन्होंने इस प्रोत्साहन के लिए कलेक्टर डॉ बेडेकर का आभार माना और प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए सम्पूर्ण प्रयास का आश्वाशन दिया। Post navigation मां नर्मदा परिक्रमा करने आए बाबा गोपालदास के लिए युवक ने किया रक्तदान संभागायुक्त की राजस्व समीक्षा बैठक से निकली कई दिशाएं, सशक्त बनेगा इंदौर का लिटिगेशन कार्यालय