झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर उदय अभियान के तहत झाबुआ जिले के पर्यवेक्षक प्रमुख सचिव कृषि विभाग डॉ. राजेश राजोरा ने रविवार को पेटलावद नगर का दौरा किया। राजोरा ने मुक्तिधाम का दौरा किया, यहां हो रहे जीणोद्धार को देखा वहीं यहां बन रहे शौचालय, बगीचे, कुएं को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया यहां उन्होंने नगर उदय अभियान में हुए कार्यो की समीक्षा की। वार्ड क्रमांक 1 में भी राजोरा ने निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम सीएस सोलंकी, तहसीलदार गरवाल, नपं अध्यक्ष संगीता भंडारी, एल्डरमैन विनोद भंडारी, उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, नायब तहसीलदार गजराजसिंह सोलंकी, सीएमओ एलएस डोडिया, स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर, दिलीप भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर राठौड, महामंत्री प्रकाश मुलेवा, पार्षद राजेश यादव, संजय कहार आदि उपस्थित थे. Post navigation राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शेरपुर का हुआ भव्य स्वागत पीडि़त सुनील को दी गई 1 लाख 15 हजार 482 की सहयोग राशि