दीपेश प्रजापत, झाबुआ कालीदेवी थाने में पदस्थ एक आरक्षक और एक प्रधान आरक्षक के बीच जमकर झूमझटकी हुई। इस विवाद में हेड कांस्टेबल का सिर फूट गया। बुधवार रात कांस्टेबल राजेंद्र और हेड कांस्टेबल लोकेंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। लोकेंद्र को सिर में चोट आई है। उसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं मामले में एसपी ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। Post navigation सीनियर सिटीजन घर, परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर होते है – संदीप चौधरी पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने की पहली अपराध समीक्षा बैठक, 2 चौकी प्रभारी लाइन हाजिर