जितेंद्र (राज) वाणी, नानपुर

कृषि आदान विक्रेताओ का वार्षिक सम्मेलन में सहयोग गार्डन में अलीराजपुर जिले के सभी कृषी आदान विक्रेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कृषि आदान विक्रेता सम्मेलन में संगठन के अलावा अलीराजपुर जिला किराना व्यापारी संगठन के अध्यक्ष संतोष थेपडिय़ा, सराफा संगठन के अध्यक्ष जवाहर जैन एवं संघ के गोविंद कापडिय़ा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश कृषि आदान संघ के लीगल एडवाइजर शफाकत दाऊदी ने संबोधित करते हुवे प्रदेश और आल इंडिया संघ के द्वारा किये जा रहे संघ की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया साथ ही प्रदेश संगठन के सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी उज्जैन के दूरभाष संदेश जो कि उन्होंने पारिवारिक व्यस्तता के कारण न हाजिर हों पाने के खेद के साथ सुनाया। रघुवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष कलन्त्री, प्रादेशिक अध्य्क्ष मानसिंह राजपूत के साथ मिल कर व्यापारियों की डिप्लोमा के संछिप्त क्रेश कोर्स को शासन से शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया। किराना संघ के थेपडिय़ा ने व्यापारियों को संघ के साथ मिलकर संगठित रहकर चलने का प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम को गोविंद कापडिय़ा, सराफ़ा अध्यक्ष जैन,अजय जायसवाल ने भी संबोधित किया। अतिथियों का शॉल-श्रीफल से स्वागत अध्यक्ष अजय थेपडिय़ा, प्रदेश संगठन मंत्री एवं जोबट अध्यक्ष महेंद्र राठौड़, आजादनगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल ने किया। स्वागत उध्बोधन के साथ संघ की वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा जिलाअध्यक्ष जानकीवल्लभ कोठारी ने दिया। कार्यक्रम में जिले के कृषि आदान व्यापारियों को जिला संघ की सदस्यता प्रमाण पत्र भी अतिथियों द्वारा वितरित किए। कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने वाले व्यापारियों के लिए एक लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव जिगेश कोठारी ने और आभार ज्ञापन कुलदीप राठौड़ ने माना। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *