थांदला। झाबुआ जिले में शासन के आदेश का पालन करते हुए पुलिस मुख्यालय स्तर से जिला शिकायत बोर्ड का गठन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंग परमार शिकायत बोर्ड के अध्यक्ष रहेंगे। साथ ही दो सदस्य रजनी सिंह कलेक्टर व माया सचिन सोलंकी समिति के सदस्य होंगे। पुलिस अधीक्षक अगम जैन बोर्ड के सदस्य व सह सचिव रहेंगे। अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाबर, सांसद गुमानसिंग डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, युवा नेतृत्व संजय भाबर के प्रयासों से नगर के प्रतिष्ठित सोलंकी परिवार की बहु एवं वर्ड क्रमांक 6 की पार्षद माया सचिन सोलंकी के जिला शिकायत बोर्ड की सदस्य के रूप मे मनोनयन होने पर नगर पारिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौड़, जिला मंत्री सुनीता नटवर पंवार, पार्षद कन्नू मोरिया, जगदीश प्रजापत, राजू भाई धानक आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिले सहित प्रदेश संगठन का आभार माना। Post navigation हमें नियमो से बांधकर हमारी ही अनदेखी की जा रही है, जो अब नहीं चलेगा : हेमराज गवली सकल जैन समाज ने अपने व्यापार बन्द रख कर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन