सलमान शैख़@ पेटलावद एसडीएम पेटलावद एलएन गर्ग ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर व कार्यपालिक दंडाधिकारी पद पर कार्यरत रहे। बीती रात हुए चर्चित विवाद के बाद यहां पदस्थ एसडीएम अभय खराड़ी को वापस जिला मुख्यालय बुला लिया गया। एसडीएम श्री गर्ग ने चार्ज संभालने के बाद क़ानून व्यवस्था दुरुस्त कराने व सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सौंपे गए कार्यों को पूरी ईमानदारी पूर्वक, लगन, निष्ठा, समर्पण सेवा के साथ करें। कार्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Post navigation चर्चित विवाद में एसडीएम खराड़ी की छुट्टी; एलएन गर्ग होंगे नए एसडीएम .. सावधान!! हैकरों की अब वाट्सएप पर नजर; पेटलावद की युवती का व्हाट्सएप नंबर किया हैक