आलीराजपुर। जिला पंचायत उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 की मतों की मतगणना पीजी महाविद्यालय में की गई । मतगणना के दौरान प्रेक्षक शेखर वर्मा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने मतगणना प्रक्रिया पर सत्त निगरानी रखी । मतगणना 6 चरण में सम्पन्न हुई । जिसमें 28306 मतो की गिनती हुई। जिसमें विनुरा मोहन कनेश को 18009 एवं कलिता महेंद्र सिंह रावत को 8998 मत प्राप्त हुए । साथ ही नोटा चुनाव चिन्ह को 1299 मत प्राप्त हुए । इस दौरान मतगणना नोडल अधिकारी तपीस पांडे द्वारा बताया गया कि दिनांक 18 सितम्बर 2024 बुधवार को जीत का प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सौपा जाएगा । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240915-WA0001.mp4 Post navigation त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, कलेक्टर एसपी ने चल समारोह और जुलूस मार्ग की जानकारी ली नर्मदा महाविद्यालय सोंडवा के बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया