आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में आजाद नगर बैठक कांग्रेस कार्यकर्ता नारायण अरोड़ा होंडा शोरूम पर रखी गई। बैठक में आजाद नगर ब्लाक की 103 बूथ के 8 मण्डल अध्यक्ष व 21 सेक्टर प्रभारियों के नाम कार्यकर्ताओ की सहमति लेकर भोपाल भेजे जाएंगे। वहीं से मंडल अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों की नियुक्तियां की जाएगी। महेश पटेल ने आजाद नगर भाबरा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा उप चुनाव को लेकर तैयार रहने की बात कही। साथ ही हर पंचायत स्तर पर पहुंच कर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बूथ पर 10-10 सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार करने की बात कही, ताकि आगामी उप चुनाव हम लोग पूरी तैयारी से कांग्रेस पार्टी लड़ सके। जिस तरह पिछले चुनाव में हमने जिला कांग्रेस के नेतृत्व मे सफलता हासिल की थी उसी तरह हम अभी से एकजुट होकर गांव फलियों में अपने निष्कर्ष कांग्रेस सदस्यों को सक्रिय करें ताकी हमे चुनाव के दौरान कोई दिक्कत न आए। बैठक में रहे मौजूद बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण अरोरा, मदन डावर,मोहम्मद लईक, मोहम्मद शेख, राजेश जायसवाल, आनन्द शाह , इकराम, हरिश भाबर खुटाजा, भारता भाई मालपुर, मुशीर शेख, इरशाद खान बरझर, महेश मावी, लक्ष्मीनारायण राठोड़, दिलीप भाई,जुवान सिंह,पिंटू पनर सिंह,छितुसिंह , चीतल पवार, सोनू वर्मा समेत कांग्रेसी मौजूद थे। Post navigation अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर नशा मुक्ति को लेकर पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान भाजपा कार्यालय पर जिला मंत्री तथा कोषाध्यक्ष का भाजपा मंडल ने किया स्वागत दी बधाइयां