फिरोज खान@ आलीराजपुर लाकडाउन के चलते कई ऐसे लोग है जो गुजरात मे फसे हुए है। ऐसे ही एक युवक ओमकार पिता मांगु निवासी सिगुड़ा थाना आलीराजपुर जो कालुवाड़ा जामनगर (गुजरात) मे था। वहां खेत पर रह रहा था, लेकिन आज दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। यह युवक अपने गांव आने के लिए परेशान था। आलीराजपुर के कांग्रेस के कद्दावर नेता महेश पटेल ने जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता से दूरभाष पर चर्चा कर युवक के शव को यहां लाने और उसके परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की है। युवक का 6 माह का लड़का और उसकी पत्नी यही गांव में ही थी। यह खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। Post navigation मजदूर युवक की घर नहीं पहुंच पाने की चिंता में हुई मौत; विधायक पटेल ने कहा- पीडित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तुरंत स्वीकृत करे सरकार Coronavirus Lockdown: अन्य राज्यों में फंसे MP के मजदूर ऐसे आ सकेंगे अपने गांव…; देखिये EXCLUSIVE आदेश