विपुल पंचाल, झाबुआ जहरीली एवं अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत झाबुआ जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध डाॅ.शादाब अहमद सिद्दी़की, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के निर्देशन में वृत्त – झाबुआ-‘अ’ एवं ‘ब’ मे नेशनल हाईवे से लगे ढाबों पर सघन तलाशी एवं छापामार कार्यवाही की गई और अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वाले के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ‘क’ के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्घ किया गया जिसमें विदेशी मदिरा बीयर 27.3 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त कि गई जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 5460/- है। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद डंडीर, उपनिरीक्षक सर्वश्री रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंकी, सहायक स्टाफ मुख्य आरक्षक कांतु डामोर, आरक्षक ईश्वरलाल पण्डियार, मदनलाल राठौड़, श्रीराम शर्मा,सोहन नायक एवं श्रीमति पुष्पा बारिया के साथ लगातार सर्कल मे गश्त की जा रही है एवं वाहनों की चेकिंग की जा कर सतत निगरानी रखी जा रही है साथ ही क्षेत्र मे अवैध एवं ज़हरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Post navigation भारी बारिश के बीच संयुक्त मोर्चा ने निकाली वाहन रैली- विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों की हड़ताल से कार्य ठप, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी