पियुष चन्देल, अलीराजपुर ==== ईद मिलादुन्नबी के मोके पर जल्सा कमेटी अलीराजपुर द्वारा 22 नवंबर को सामुहिक शादी का आयोजन किया गया, जिसमें 7 जोड़ो की शादी करवाई गई। इंदौर, कुक्षी, डही, गोधरा, छोटा उदेपूर, कनवाडा आदि शहर व गांव के जोड़ो ने इस सामुहिक शादी में हिस्सा लिया। शादी में सम्मिलित सभी जोड़ो को जल्सा कमेटी अलीराजपुर के द्वारा जरूरत का सामान दहेज़ के रूप में दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष इकबाल मेव ने बताया की जल्सा कमेटी के द्वारा यह 5वां सामूहिक शादी का आयोजन है, और कमेटी समाज के उत्थान के लिए ऐसे सामाजिक कार्य करती रहती है। कमेटी के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर को होने वाले चुनाव में सभी को वोट डालने का संदेश भी दिया। इस मोके पर शहर काजी अफजल मियाँ, नायब काजी डा. एएम शेख, जामा मस्जिद सदर सलीम खान, शोभना ओंकार तथा जल्सा कमेटी के सदस्यगण सहित बडी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुफी रमीज बाबा ने किया तथा सलीम खान द्वारा आभार व्यक्त किया गया । Post navigation सेक्टर अधिकारी ने बूथ से 100 मीटर के दायरे में लगे कांग्रेस के झंडे हटाए तो भाजपा के लगे रहे, सरकारी पोल पर अब भी लगे है झंडे 10वीं अक्षय कुमार राष्ट्रीय कूडो स्पर्धा मुम्बई मे जिले के खिलाड़ियों ने जीते 5 गोल्ड