आलीराजपुर। सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी समाज सेवी, युवा आईकॉन जयस ज़िला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पर सोंडवा ब्लॉक की ग्रामीण क्षेत्र की स्कूल एकीकृत शासकीय मा. वि.पटेल फलिया बिलझरी, शासकीय मा.वि.छोटी उतावली एवं आलीराजपुर ब्लॉक के बालक छात्रावास बोरकुआं एवं आश्रम शाला मालवाई में अध्ययनरत बच्चों से चर्चा कर खाने-रहने, शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही प्रत्येक दिवस की दिनचर्या की जानकारी ली। बच्चों को कम्पास बॉक्स और शैक्षणिक सामग्री विरतण कर अपना जन्म दिवस मनाया गया। भविष्य में पढ़ लिख कर अच्छे नागरिक बनने की बात की गई ओर अपने अपने स्तर से गरीब कल्याण और विकास में कार्य करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। इसके पूर्व कनेश का मा.वि. बिलझरी और मा.वि. छोटी उतवाली में बच्चों ने अपने हाथों से बनी फूल की माला से स्वागत एवं तिलक लगाकर जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। Post navigation जिले में आदिवासियत बचाओ यात्रा-2023 का भव्य स्वागत, रैली ऐतिहासिक रूप से बनाई सफल पुलिस अधीक्षक ने राशन घोटाले को लेकर पंजीबद्ध अपराध की समीक्षा की