जितेंद्र वाणी, नानपुर
नानपुर में जन्माष्टमी पर्व मनाया धूमधाम से मनाया गया। वहीं हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में बस स्टैंड पर हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति मटकी फोड़ कार्यक्रम भी रखा गया था। उक्त कार्यक्रम मुकाम सिंह मोर्य, मेहताब सैमसंग, टिंपू राठौर, आशीर्वाद माली, गोलू राठौड़, दिलीप, कुलदीप, चिंटू, जितेंद्र, सुरेश मौर्य आदि युवा हिन्दू मंच ने कार्यक्रम मनाया। वही अति प्राचीन राम मंदिर पर भी यजमान नरेंद्र नगीनलाल वाणी द्वारा महाआरती व प्रसादी का लाभ लिया गया। वहीं सुबह से राम मंदिर में महिलाएं पुरुष बच्चो ने भजन कीर्तन किए इसके बाद रात 12 बजे महा आरती की गई जिसमें वाणी समाज अध्यक्ष राजेन्द्र वाणी ने युवास के दिलीप वाणी, विजय वाणी आदि ने हजारों भक्तों के साथ आरती की गई। गौरतलब है कि इस स्थान पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता कई वर्षों से बंद थी, उसे हिन्दू युवा मंच के बैनर तले फिर से प्रारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता आसपास से हजारों ग्रामीणों देखने के लिए तथा इस मटकी फोड़ स्पर्धा में कई युवाओं की टोलियों ने भाग लिया, लेकिन मटकी तीती मोटला फलिया के युवाओं ने फोड़कर साढ़े तीन हजार रुपए की इनामी राशि पर कब्जा किया।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *