सुनील खेड़े, जोबट जिला पंचायत सदस्य रिंकु बाला डावर द्वारा जनपद सदस्य के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई वार्ड क्रमांक 11 की सीट पर हुए उप चुनाव में 7 लोगो द्वारा अपनी किस्मत आजमाई जा रही थी जिसमें करण डावर ने 171 वोटों से जीत दर्ज कर ली। अपनी ही पार्टी संगठन से हुए नाराज सीबी लाइव से बात करते हुए करण डावर ने बगैर किसी का नाम लेते हुए कहा कि जिस पार्टी संगठन के लिये जी जान से काम किया उन्होंने ने ही मुझे हराने की कोशिश की जिसका मुझे बहुत दुःख हुआ है। समय सभी का आता है आज मेरा चुनाव था कल उनका भी आयेगा। Post navigation जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर रखी गई मांगे, अनाज परिवहन के मामले को भी उठाया उचित मूल्य की दुकान संचालक द्वारा अनाज योजना में किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत विधायक और कांग्रेस नेता से की