फिराेज खान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेख आजाद नगर के जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 11-1 से पारित हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए सभी जनपद सदस्यों ने डावर के खिलाफ वोटिंग कर उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया। जैसे ही जनपत सदस्य जनपद पहुंचे जहां जनपद अध्यक्ष कार्यालय में मौजूद पूर्व विधायक माधोसिंह डावर मण्डल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा व जनपत अध्यक्ष इन्दरसिंह डावर की मौजूदगी में चर्चा हुई थी। उसके बाद करीब 11 बजे जनपद पंचायत के बैठक हाथ में सभी जनपत सदस्य पहुंचे। पूरी प्रक्रिया के दौरा थाना प्रभारी संतोष सिसौदिया सहित 20 का स्टाफ मौजूद रहा । अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद डावर ने कहा कि मुझे राजनीतिक षड्यंत्रपूर्वक हटाया गया है। Post navigation ग्राम पंचायत वाव, जैतपुर और कराह में जल्द लगेगा BSNL का नया टावर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी से सुनी मन की बात