मेघनगर साई मंदिर के समीप स्थित कन्या छात्रावास में गुरुवार शाम मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाभर ने छात्रावास का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने छात्रावास की अधीक्षिका सुश्री अंतरा चौहान से मिलकर भोजन संबंधित व्यवस्था का जायजा लिया एवं मीनू के हिसाब से भोजन दिया जाता है या नहीं पर भी चेर्चा की। बालिकाओं के शिक्षा अध्ययन एवं सुबह से शाम तक की दिनचर्या का फॉलोअप भी लिया व प्रत्येक रूम में बालिकाओं से संवाद करते हुए बालिका सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागृति एवं 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह न करने की समझाइश भाभर द्वारा दी गई।भाभर ने छात्रावास से स्कूल की दूरी के बीच में टोली बनाकर स्कूल जाने और स्कूल से छुट्टी होकर वापस रिटर्न आने की सलाह दी साथी स्वच्छता एवं उच्च शिक्षा के बारे में कई योजनाओं की जानकारी भी बालिकाओं को दी गई संवाद के दौरान बालिकाओं ने छात्रावास से स्कूल दूर होने की समस्या बताई एवं स्कूल बस की मांग की समस्या को सुनकर श्रीमती भाभर ने जल्दी स्कूल बस की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। Post navigation ग्रामीण के नाम पर रानी दुर्गावती योजना में फर्जी तरीके से आहरित किए 10 लाख रुपए, बैंक मैनेजर व कर्मचारियों को बचाने में लगे आला अफसर 31 पौधे लगाकर स्कूली बच्चों-रोटरी क्लब अपना सदस्यों ने दिया स्वच्छता स्वच्छता का संदेश