दिपेश प्रजापति, झाबुआ धरती व जंगलों पर आदिवासियों के अधिकार वापसी के प्रयासों के लिए अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलने वाले धरती आबा के नाम से विख्यात ऐसे महान जन नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके मानने वालों ने उन्हें नमन किया। रविवार को ग्राम पिपलीपडा में धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम पिपलीपडा के ग्रामीण जन शामिल हुए। इस दौरान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद्चिन्हों पर चलने का सभी समाजजनों ने संकल्प लिया। Post navigation माइक से टीआई बोले – यहां से 50 -50 किलोमीटर दूर तक जब बच्चा रोता है तो मां बोलती है बेटा चुप हो जा वरना डांगी आ जायेगा ; वीडियो हुआ वायरल साईकल मार्च पर निकले पंजाब पुलिस के सदस्यों का किया स्वागत