शिवा रावत,उमराली@8889821220 जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. (MPSARAS tv) भोपाल के तत्वावधान में जिले में संचालित विशिष्ट संस्थान – एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसरो का जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 18 नवम्बर को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अलीराजपुर में समापन हुआ | जिले की चार एकलव्य विद्यालय एवं चार कन्या शिक्षा परिसर ने भाग लिया | प्रतियोगिता का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना से हुई, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त श्रीमती जानकी यादव ने की | पूरा कार्यक्रम लोटरी सिस्टम से हुआ, जिस विद्यालय की चिट निर्णायकों द्वारा खोली गई उसी विद्यालय के प्रतिभागियों को क्रम दिया जाकर प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया गया | इस प्रतियोगिता अंतर्गत एकल गीत, समूह गीत, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य हुए हैं| एकल व सामूहिक संगीत के निर्णायक दल संजय गाँधी व्याख्याता अलीराजपुर, स्वरूप क्षीरसागर लिपिक अलीराजपुर एवं चन्द्रराज शर्मा झाबुआ तथा एकल व सामूहिक नृत्य के निर्णायक दल में पल्लवी सिंह डानबास्को, जय चौहान झाबुआ व गौरव राठोड़ अलीराजपुर ने निष्पक्षतापूर्वक निर्णय लेते हुए निर्विवाद्पूर्वक कार्यक्रम को सफलतम रूप दिया हैं | इस प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया हैं, जिससे ऐसा लगता हैं कि इस जिले में प्रतिभाओं की भरमार हैं | इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक दल द्वारा ऑन द स्पोट्स परिणाम घोषित किया गया, जिसमे एकल गीत में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अलीराजपुर की कु. प्रीतिबाला मुजाल्दा प्रथम, एकलव्य विद्यालय उमराली की कु. शीतल रावत द्वितीय एवं कन्या शिक्षा परिसर उदयगढ़ की कु. रेलम रावत तृतीय स्थान पर रहे हैं, इसी प्रकार समूह गीत में एकलव्य विद्यालय सेजावाड़ा प्रथम, एकलव्य विद्यालय अलीराजपुर द्वितीय एवं एकलव्य विद्यालय सोंडवा तृतीय स्थान पर रहे हैं | एकल नृत्य में एकलव्य विद्यालय सेजावाड़ा की कु. पायल डावर प्रथम, कन्या शिक्षा परिसर उदयगढ़ की ममता अजनार द्वितीय व एकलव्य विद्यालय अलीराजपुर की कु. शिवानी पिता भारतसिंह चौहान तृतीय स्थान पर रहे हैं | ज्ञात हो कि 23 नवम्बर को संभाग स्तरीय एवं 30 नवम्बर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना हैं | अंत में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अलीराजपुर की प्राचार्य अंजू सिसोदिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं | Post navigation झिलमिल रोशनी में मनी कार्तिक पूर्णिमा ;हथनी किनारे शिव घाट पर लगा छप्पन भोग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 20 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस मनाएगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सों