आलीराजपुर। जनजाति विकास मंच आलीराजपुर द्वारा जनजाति गौरव दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई है। आलीराजपुर विकास खंड की आज बड़ी बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई जिसमें आलीराजपुर विकास खंड के प्रत्येक गांव से पटेल, बाबा देव का पुजारा, सरपंच तथा अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में जनजाति समाज की रिति रिवाज पर आधारित तीरंदाज़ी , कब्बड़ी, खो खो, महिला सशक्तिकरण, कर्मचारियों की गोष्ठी, गौरव यात्रा, पटेल पुजारा सम्मेलन आदि की आयोजन समितियां गठित की गई। प्रत्येक गांव में घर घर नोतरा दिया जायेगा। बैठक में केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता नागरसिंह चौहान, जनजाति विकास मंच जिला युवा प्रमुख विनय चौहान, शंकर सिंह निंगवाल , ब्लॉक अध्यक्ष कलसिंह किराड़ तथा जनजाति समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation भाजपा के राज में कानून व्यवस्था ठप, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, अधिकारी हुए बेलगाम-कांग्रेसी नेता पटेल त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, कलेक्टर एसपी ने चल समारोह और जुलूस मार्ग की जानकारी ली