अलीराजपुर। गत दिवस शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोरी में कक्षा 7 वी में अध्ययनरत छात्र पीयूष के साथ प्राचार्य लालबहादुर सिंह ने अभद्र व्यवहार करते हुए। मार पीट की गई थी।जिससें छात्र बेहोस हो गया था। जिसकी सूचना स्थानीय आदिवासी छात्र संगठन एवं जयस के कार्यकर्ताओं ने जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश एवं एसीएस जिला अध्यक्ष विजय कनेश को दी गई थी। उन्होंने पूरी घटना को अपने संज्ञान में लेकर पुलिस थाना बोरी को कार्यवाही के लिए एक लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें दो दिवस में जांच कर कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। कलेक्टर ने प्रभारी प्राचार्य को निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। पुलिस थाना बोरी में लालबहादुर सिंह के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। Post navigation पश्चिम बंगाल के संदेशखाली को लेकर एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया पुलिस बल में अनुशासन बनाये रखने एसपी ने कराई परेड