रक्षित मोदी-छकतला,शिवा रावत, उमराली
ग्राम छकतला आज टप्पा तहसील के रूप में अस्त्वि में आ गई। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहले से ही सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। इसे लेकर इसे लेकर इसके पश्चात एसडीएम किरण अंजना अपने लाव-लश्कर के साथ छकतला पहुंची और औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम पंचायत पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए।। इस अवसर पर विजय मण्डलोई और सोंडवा तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, राजस्व निरीक्षक हल्का पटवारी तथा ग्राम के सरपंच विशेष रूप रसे मौजूद रहे। गौरतलब है कि छकतला में टप्पा तहसील शुरू होने के साथ ही शुक्रवार एवं मंगलवार को राजस्व प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। क्षेत्र के ग्रामीणो में टप्पा तहसील प्रारंभ होने से सभी मे खुशी का माहौल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *