शालू मुणिया, परवलिया परवलिया- थांदला लिमड़ी मार्ग से टिमरवानी 8 लेन को जोड़ने वाला रोड़ प्रधानमंत्री सड़क योजना परवलिया नगर के बीच से निकल कर जा रहा है। जहां आए दिन भारी भरकम वाहनों की आवाजाही होती रहती है। शनिवार सुबह ठीक 7:00 बजे के आसपास अवैध रेत से भरा हुआ ट्रक RJ .09 GE 5220 तेज गति से जा रहा था तभी गांव के बीच चौराहे पर बरगद के पुराने पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी । पेड़ समीप विद्युत पोल से भी टकराया जिससे विधुत पोल,और बरगत का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति पूरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय नागरिकों की मदद से गंभीर जख्मी व्यक्ति को निजी वाहन की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। उक्त घटना से रोड़ की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। फिलहाल वाहन चालक फरार हो गया पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। Post navigation दो युवाओं का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, परिवार में खुशी की लहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास की जमीन उद्योगों को देने का विरोध, ग्रामीणों ने कहा- उद्योग नहीं खेती चाहिए