आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर बीती रात करीब 2.30 बजे के बीच चोरों ने आजाद स्वीट्स का शटर उचकाई और चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए। वहीं पड़ोसी के जाग जाने पर चोर भाग गए। गश्त दे रही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन चोर भाग गए दुकान दो माह से बंद होने से दुकान पूरी खा ली थी, चोरों को खाली हाथी भागना पड़ा, दूसरी और उससे पहले सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम की शटर को तोड़ा। आजाद नगर पुलिस थाने पर आजाद स्वीट्स के अभिजीत डावर ने आवेदन दिया। आवेदन की प्राप्ति मांगने पर वन स्टार अभयसिंग नायक ने कहा फोटो खेंच लो प्राप्ति नहीं मिलेगी साहब से पूछ लो नही तो आवेदन फाड़ दूंगा। पुलिस द्वारा फरियादी को गुमराह किया जा रहा है आवेदन पर थाना प्रभारी द्वारा मार्क किया गया, उस आवेदन पर कागज रख कर फोटो खिंचवाया गया। प्राप्ति नहीं मिलने पर निराशाजनक फरियादी को लौटना पड़ा। पिछले माह 28 जून की रात में दरगाह में हुई चोरी का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है, इसके बाद से नगरवासियो में दहशत का माहौल है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *