सलमान शैख़@ पेटलावद बारिश का मौसम शुरू होते ही बदमाशों ने भी शहर में अपनी आमद दर्ज करा दी है बीते कई दिनों से खामोश पड़ी शहर में चोरी की वारदात का खाता हमेशा बदमाशों के निशाने पर रही माधव कॉलोनी से खुला। आज दिन के उजाले के साथ ही बड़ी खबर सामने आई है। नगर के माधव कालोनी में एडवोकेट ओर भाजपा नेता बलदेवसिंह राठोर के यंहा बीती रात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार बलदेवसिंह अपने परिवारों के साथ बरवेट शादी समारोह में गए थे। रात्रि को वापस लौटने वाले भी थे लेकिन किसी कारण वस नही लोटे। सुबह आसपास वालो ने घर के दरवाजे घुले देखे तो उन्हें सूचना दी। मोके पर तत्काल पुलिस और वार्ड के पार्षद प्रवीण पंवार भी पँहुच गए। टीआई संजय रावत भी सुबह 5 बजे मोके पर पँहुचे ओर घटना की बारीकी से जांच की। यंहा से चोर नगदी सहित लाखो के जेवरात ले जाने में सफल रहे है। ज्ञात हो कि लम्बे समय से माधव कालोनी को चोरो ने टारगेट में ले रखा है। 15 दिन पहले ही बलदेवसिंह के घरके सामने एक मकान के ताले तोड़े गए थे। Post navigation भारतीय मजदूर संघ ने सांसद डामोर को दिया ज्ञापन; यह रखी मांगे … शिवराज सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस, लगाए आरोप लोकतंत्र की हत्यारी है भाजपा