रायपुरिया लवेश स्वर्णकार रायपुरिया में काफी समय बाद एक बार फिर एक सटोरिए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाही की गई है इससे पहले भी अन्य सटोरियों पर पुलिस ने समय समय पर कार्रवाही की है । दरअसल रायपुरिया पुलिस को गांव के सिर्वी मोहल्ले से बड़े स्तर पर सट्टा चलने की जानकारी मुखबीर की सूचना पर मिली थी मुखबीर की सूचना के बाद थाना प्रभारी डीएसपी पूजा शर्मा के नेतृत्व में एएसआई प्रेमसिंह भुरीया प्रधान आरक्षण शिवकुमार शर्मा,चतर सिंह रावत,आरक्षक रिचु,वीरेंद्र,कृषणा ,रूपसिंह यादव के साथ पुलिस टीम ने रायपुरिया निवासी कमलेश त्रिवेदी के घर दबिश दी । जहा पुलिस को हेमंत पिता कमलेश त्रिवेदी सट्टा लिखते मिला पुलिस ने यहां से करीब 50 हजार 953 रुपये जप्त कर 4/A पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट 1976 4 A के तहत कार्रवाही कर प्रकरण पंजीबद्व किया गया है। यहां चोरी छुपे सट्टे का कारोबार चल रहा था लिहाज पुलिस अगर आरोपी से पूछताछ करती है तो पुलिस के सामने रायपुरिया सहित कई जगहों के नामी लोगे के नाम भी सामने आ सकते है । रायपुरिया में लंबे समय से इस तरह का सट्टे का कारोबार जारी है जिसमे रायपुरिया के कई युवा इस तरह के गलत धंधो में उलझ कर रह गए है जो आमलोगों की मेहनत की कमाई को डकारने में लगे है। थाना प्रभारी पूजा शर्मा ने बताया कि अभी पकड़े गए आरोपी का मेमो नही लिया गया है उससे पूछताछ जारी है। मामले मे फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है यह मामले में इंटर डिस्ट्रिक्ट तक आरोपी खुलने की संभावनाएं है। इसलिए पुलिस इसमे जांच कर रही है।इधर थाना प्रभारी ने सन्देश देते हुवे बताया कि रायपुरिया या आसपास का कोई व्यक्ति जुआ सट्टा चला है ओर इसकी किसी के पास है तो सीधे इसकी जानकारी पुलिस को दे सकते है उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी । Post navigation सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर अतिथि के रूप पहुचे सरपंच उपसरपंच से गुरु ने गुरु दक्षीणा में रख दी यह बड़ी मांग विदाई समारोह: मिला ऐसा सम्मान की नम हो गई सेवानिवृत्त हुए डॉ मंडलोई की आंखे