Sierra Exif JPEG

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थान्दला स्थित चेनपुरी दीन दुखियों की माता मरियम का पर्व 30 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। कैथोलिक चर्च थान्दला के संचालक फादर कसमीर डामोर ने बताया कि पर्व को मनाने समाजजनों द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक विशेष प्रार्थना नोवेना और मिस्सा पूजा विभिन्न पुरोहितों द्वारा आयोजित की जाएगी। इस दौरान 20 अप्रैल को फादर राजू मैथ्यू, 21 अप्रैल फादर रॉकी शाह पीआरओ झाबुआ डायसिस, 22 अप्रैल फादर जोसेफ अमुदकणी पंचकुई, 23 अप्रैल फादर प्रीतम वसुनिया इंदौर, 24 अप्रैल फादर लॉरेन्स अन्तोनपुरा, 25 अप्रैल फादर सहाय दास ईशगढ़, 26 अप्रैल फादर एडवर्ड सारेल जोबट, 27 अप्रैल फादर प्रदीप भाबोर जामुडी (राजस्थान) एवं 28 अप्रैल को फादर राजू डोडियार इंदौर द्वारा मिस्सा पूजा के साथ माता मरियम के आदर व भक्ति में सुमधुर प्रवचन दिए जाएंगे। कैथोलिक चर्च के पल्ली परिषद सचिव मथियास रावत ने बताया कि नोवेना एवं मिस्सा पूजा के दौरान प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र के ख्रीस्तीय भाई-बहनों द्वारा सहयोग एवं संचालन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने जानकारी में बताया कि 30 अप्रैल को मुख्य समारोह एवं मिस्सा पूजा के मुख्य याजक एवं प्रवचक कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप डॉ. बसील भूरिया होंगे। समारोह दोपहर 1 बजे थान्दला मिशन प्रांगण से जुलूस के साथ प्रारंभ होकर चेनपुरी माता मरियम ग्रोटो स्थल तक जाएगा, जहां मिस्सा पूजा दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी। कार्याक्रम को सफल बनाने हेतु सहायक फादर बसंत एक्का, फादर जामू कटारा, फादर वीरेंद्र भूरिया, माइकल मकवाना, पल्ली परिषद के सदस्य माता मरियम संघ सेंट मैरीज कॉन्वेंट प्रभुदासी के साथ अनेक समाजजनों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *