अशोक बलसोरा@पारा श्री महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर पर चार दिवसीय श्री महाशिवरात्रि एवं श्री शिव आदिशक्ति विवाह महोत्सव का आयोजन इस वर्ष होने जा रहा है इस महोत्सव के प्रथम दिन 26 फरवरी 2022 शनिवार को श्री रामायण मंडल पारा द्वारा प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 4 दिन तक विभिन्न आयोजनों के साथ 1 मार्च को धूमधाम से मनाई जायेगी महाशिवरात्रि के दिन सुबह से पूजन, रुद्राभिषेक, हवन, पूर्णाहुति ,महा आरती ,के पश्चात नगर में शिव बारात निकाली जाएगी तत्पश्चात सायं कालीन आरती और भव्य श्रंगार दर्शन के साथ फलाहारी महा प्रसादी का वितरण और रामायण मंडल द्वारा मधुर भजनों के साथ रात्री जागरण होगा। Post navigation भगवान के नाम के कीर्तन और गुणगान की महिमा बताई भारतीय विवाह संस्कार और पद्धति का महत्व समझाया