रक्षित मोदी, छकतला ग्राम छकतला के 30 युवा यात्रियों का जत्था आज रविवार को चारभुजा के लिये रवाना हुए। यह यात्री अलीराजपुर से निकलने वाली विशाल यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद धार्मिक यात्रियों का जत्था 450 किलोमीटर की यात्रा देवझुलनी ग्यारस के दिन चारभुजा पहुंचेंगे। इन सभी यात्रियों को विदाई देने के लिए छकतला सपंच सुरेश ठकराला, रमणलाल वाणी, सुनील वाघेला, धर्मेन्द्र राठौड़ समेत ग्रामवासियों ने धार्मिक यात्रा पर निकले जत्थे को रवाना कर उनके सकुशल यात्रा कर वापस लौटने की कामना की। ) Post navigation ग्राम पंचायत कर रही ग्राम के गिने चुने वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार, रहवासियों ने दी चेतावनी, देंगे धरना जन्माष्टमी पर हिंदू युवा जनजाति संगठन की मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा आस्था का जनसैलाब