रितेश गुप्ता, थांदला परम पूज्य गणाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज कि आज्ञानुवर्ती शिष्या क्षु. श्री 105 ह्रीं श्री माताजी व क्षु.श्री 105 सिद्ध श्री माताजी का चातुर्मास पुण्य नगरी थान्दला की पावन धरा पर होने जा रहा है । चातुर्मास हेतु मंगल कलश की स्थापना 25जुलाई को स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर थांदला में समाज जनों की उपस्थिति में होगी। ज्ञात हो बीते 1 सप्ताह से ह्रीं श्री माताजी व क्षु.श्री सिद्ध श्री माताजी यहां विराजित हैं वह जिन के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन स्थानीय त्यागी भवन में आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें समाज जनों द्वारा उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया जा रहा है। Post navigation पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू संयुक्त मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज