आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के निर्देश पर अवैध शराब/ व्यवसाय परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सुक्षमता से निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.10.2024 को थाना चांदपुर पुलिस टीम को मुखबीर से ग्राम झडोली वेलार फलिया में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से शराब संगृहित होने की सूचना मिली। थाना चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दबिश देकर, छानबीन करने पर करसन पिता असलू निवासी झड़ोली वेलार फलिया के घर के पास बडी मात्रा में माउण्ट 6000 बीयर केन की कुल 51 पेटियां जिसमें में कुल शराब मात्रा 612 लीटर, कुल शराब कीमती 1,46,880/- रूपये की जप्त कर थाना चाँदपुर में अप. क्रं.98/24 का दर्ज कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया । उक्त अवैध शराब की धरपकड की कार्यवाही में थाना प्रभारी चॉदपुर उनि योगेन्द्रसिंह सोजतिया सहित स्टाफ का सहयाेग रहा। Post navigation कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन हुआ, 14 आवेदन प्राप्त हुए टेकरी पर स्थित मां भद्रकाली का मंदिर चमत्कारी मुरादे पूरी करने वाली मां के प्रतिदिन तीन रूप में दर्शन भी होते हैं