झाबुआ Live के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की EXCLUSIVE रिपोर्ट । हजरत निजामुद्दीन से त्रिवेंद्रम जा रही 22634 यात्री गाड़ी में उस समय यात्री घबरा गए जब गाड़ी रतलाम से मेघनगर के बीच थी की वेंडरों के दो गुटो में आपसी विवाद हो गया ! जिसके पश्चात् यात्री गाड़ी जो की सीधे वडोदरा रुकनी थी ! एक गुट ने मेघनगर रेल्वे स्टेशन पर गाड़ी को रोका ! जिसके पश्चात् मामला जी.आर.पी.थाना मेघनगर पहुँचा ! पुलिस सूत्रो के अनुसार 3 लोगों जिनमे सुनिल पाटिल, मनोज उर्फ़ कालिया, संदीप के खिलाफ फरियादी सैयद लियाकत की रिपोर्ट पर धारा 294,323,506,324,332, 25 आमर्स एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ! *बोले सम्बंधित* ~ वेंडर, वेंडर का झगड़ा हुवा हे ! जिस पर एक अपराध कायम हुवा हे ! —– एस. बलराज, जी. आर. पी. थाना प्रभारी मेघनगर Post navigation आखिर टुट गई ” सविता ” की सांसें ; अलीराजपुर जाते समय हुई मृत्यु अजीबो गरीब डाक्टर ; स्वच्छता अभियान मे शामिल होने से किये इंकार ; एसडीएम से बोले आप मुझ पर दबाव नहीं डाल सकते