चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। वाटरशेड विकास घटक-प्रधानमंत्री क़ृषि सिचाई योजना 2.0 अंतर्गत जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु वाटरशेड यात्रा अभियान 2025 पूरे देश प्रदेश में चलाएं जा रहे हैं। जिसमें विकासखंड चन्द्रशेखर आज़ाद नगर जिला अलीराजपुर में चार दिवसीय वाटरशेड यात्रा अंतर्गत दिनांक 28 मार्च को वाटरशेड यात्रा रथ का आगमन हुआ। जिसमें ग्राम जवानिया एवं गेरुघाटी के ग्रामीणों द्वारा यात्रा में भाग लिया गया दिनांक 29 मार्च को ग्राम भूरिया कुआं ग्राम पंचायत मेंढ़ा में वाटरशेड यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। दिनांक 30 मार्च को वाटरशेड यात्रा रथ ग्राम सेजावाड़ा एवं बड़ा खुटाजा में पहुंचा तथा दिनांक 31 मार्च को ग्राम छोटा खुटाजा एवं छोटी मालपुर में वाटरशेड यात्रा रथ के साथ ग्रामों में पानी की पाठशाला का आयोजन किया। जिसमें नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली शो के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया व ग्रामों में पानी की रैली का आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों ने जल संरक्षण की शपथ ली उक्त कार्यक्रम सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि, गाँव के गणमान्य नागरिक एवं ब्लॉक समन्वयक हेमेन्द्र जादौन, राधाकिसन पटेल एवं अभियंता सुनील यादव की उपस्थिति में किया गया एवं चार दिवसीय वाटरशेड यात्रा का सफलता पूर्वक समापन हुआ। Post navigation जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक 3 माह चलेगा शराब दुकानों को लेकर आदिवासी विकास परिषद ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा