भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर स्थानीय एसडीएम कार्यालय पर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया। जिसमें पूरे क्षेत्र से एक आवेदन हनुमान मंदिर के पंडित ने दिया। आवेदन में बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य जो है वह मेरे बच्चे की एसएलसी नहीं दे रहे हैं। जिससे मेरे बच्चे का भविष्य अंधकार में है। बच्चे को आगे का एडमिशन नहीं मिल रहा है। एसडीएम निधि मिश्रा से जब चर्चा की तो उन्होंने कहा इस संबंध में आवेदन आया है। निराकरण करने के प्रयास किए जाएंगे। आलीराजपुर लाइन से बातचीत में उन्होंने कहा जनता में जागरूकता नहीं है इसलिए आवेदक यहां नहीं आते। Post navigation राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय के दो छात्रों का आईआईएससी बेंगलुरु के भ्रमण हेतु चयन जनपद पंचायत में पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 काे लेकर हुई कार्यशाला, प्रशिक्षण भी दिया