भूपेंद्र चौहान चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे सरकारी सामानों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में छोटी मेरियावाट की नदी के स्टॉप डैम से 8 गेट चोरी हो गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस चोरी का पता तब चला जब सरपंच शेल सिंह को तड़वी ने इसकी सूचना दी। गांव के समाजसेवी कमलेश भटेवर के निवास पर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक टाटा मैजिक गाड़ी में चोरी के गेट ले जाते हुए देखा गया, जिससे चोरी की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवराम तरोले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सरपंच, गांव के चौकीदार व अन्य ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है और वे यह आशंका जता रहे हैं कि चोरों को किसी नेता या प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से वे बेखौफ होकर इतनी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation चंद्रशेखर आजाद नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में उमंग दिवस मनाया उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न