भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर थाना परिसर में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब एक नाबालिग लड़के और लड़की के भागने के मामले को सुलझाने पहुंचे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। समझौते के बजाय, लड़की पक्ष द्वारा कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि लड़के के मामा का सिर फूट गया।

पिछले दिनों कालियावाव की एक नाबालिग लड़की ग्राम डूंगलावाणी के एक नाबालिग लड़के के साथ भाग गई थी। इसी मामले में तोड़ के लिए लड़का और लड़की पक्ष के लोग चंद्रशेखर आजाद नगर थाने पर आए थे। ताकि पुलिस की मौजूदगी में मामले का निराकरण हो जाए। लड़के के मां-बाप और गांव के पंच के साथ लड़की की विधवा मां और उसका भाई भी यहां पहुंचा। कालियावाव के सरपंच को बुलाकर मामले में मिशन डी 3 के नियम अनुसार तोड़ करना चाह रहे थे। लेकिन लड़की पक्ष नहीं माना। इसी बात को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में विवाद हो गया। थाने के सामने ही लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के मामा कालियावाव निवास कनु बामनिया और उसके साथ आए मेरू हिमचंद के साथ मारपीट की। मारपीट में लड़के के मामा कनु का सिर फूट गया। कनु ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष वाले तोड़ के नाम पर 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जब इसका हमने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित परिवार अब रिपोर्ट करने की बात कह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *