चंद्रशेखर आजाद नगर। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय सहित चंद्रशेखर आजाद नगर के तीन अन्य परीक्षा केंद्र कन्या उमावि,माॅडल स्कूल एवं हाईस्कूल भूराघाटा में भी नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 300 में से 162 विद्यार्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुवे। माना जा रहा हैं कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना के चलते वर्तमान में कक्षा-1 से 8वी तक कक्षाओं का संचालन ना होने से भी नवोदय प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थित प्रभावित हुई हैं| जिसके चलते अकेले उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर दर्ज 396 में से 162 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी| जबकि उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा सम्पन्न कराने हेतू प्रति पर्यवेक्षक 12 विद्यार्थी के हिसाब से 33 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये थे।
परीक्षा के दौरान एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर नवोदय विद्यालय सीएलओ आशीष कुमार, उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह, मंडल संयोजक दिनेश बड़गोत्या, परीक्षा सहायक आशीष सोनी पर्यवेक्षक रतनसिंह रावत, राधेश्याम बिरला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *