भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर संयुक्त कलेक्टर प्रियांशी भंवर ने चंद्रशेखर आजाद नगर की नवीन एसडीएम के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि यह क्षेत्र उनके लिए नया और चुनौतीपूर्ण है। भंवर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कुछ नया करने से पहले, वहाँ की भौगोलिक स्थिति और वहाँ निवास करने वाले जनसमुदाय को समझना ज़रूरी होता है। इसके बाद वह जनता, जनप्रतिनिधि और और मीडिया सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगी। एसडीएम भंवर ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि उन्हें अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर कार्य करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह सभी के जनमानस के सहयोग से चंद्रशेखर आजाद नगर को साफ, स्वच्छ और शांति का टापू बनाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर पल, हर क्षण अच्छे और उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करेंगी। Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में पौधारोपण किया मालपुर ग्राम पंचायत में किसानों के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम