झाबुआ से दीपेश प्रजापति

झाबुआ जिला मुख्यालय से एक अजीब लेकिन गंभीर चोरी का मामला सामने आया है। एक आरोपी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से किराना व्यापारी की दुकान से अमूल घी के पैकेट चुराकर ले गया। अगले ही दिन जब वह दोबारा दुकान पर पहुंचा तो संदेह होने पर दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें वही युवक घी चोरी करते हुए कैद मिला। दुकान संचालक ने तत्काल झाबुआ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश भास्करे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी की बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली।

 

थाना प्रभारी रमेश भास्करे ने बताया कि—“दुकान संचालक द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घी के पैकेट चुराते हुए स्पष्ट दिखाई दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *