अलीराजपुर लाइव के लिए कट्ठीवाड़ा से गोपाल राठौड़ की रिपोर्ट- कट्ठीवाड़ा के ग्राम खामडक़ा में बीती रात एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय युवक घगी पिता अमदू अपने घर में सो रहा था कि अचानक उसे जहरीले सांप ने काट लिया। युवक चिल्लाया तो उसे परिजन रात में ही 108 की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। सुबह युवक का पोस्टमार्टम किया गया और इसके पश्चात उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। Post navigation होटल वेलकम संचालक के साथ मारपीट के चार आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित वेलकम होटल कांड// एएसपी बोली चारों पुलिसकर्मी निलंबित ; एसपी बोले नहीं किया निलंबित