अलीराजपुर Live के लिए ” जोबट ” से ” पारससिंह भदोरिया ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के ” जोबट ” की नम॔दा कालोनी मे बीती रात दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को उसके घर मे घायल कर दिया । युवक का नाम ” विपुल ” बताया गया है । युवक ने थाने पर दज॔ करवाई अपनी एफआईआर मे बताया कि उसका परिवार बीती रात घर पर नही था ओर वह अकेला घर पर लेपटॉप चला रहा था तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आई ओर उसके दरवाजा खोलते ही दो युवको ने उसके सिर पर पत्थर दे मारा उसके बाद विपुल की उन दोनो युवको से हाथा पाई भी हुई । जोबट पुलिस ने विपुल की रिपोर्ट पर अज्ञात युवको के खिलाफ आयपीसी की धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया है । Post navigation सांसद भूरिया को ग्रामवासियों ने बताई विद्युत समस्याएं गाय को माता का दर्जा ओर बेटी बचाने के लिऐ ” निकले पदयात्रा पर ।