भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर बड़ा भावटा ग्राम विकास समिति द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत ग्रामवासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ से की गई, जिसमें जल को जीवन का आधार मानते हुए उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समिति के सेक्टर प्रभारी हरि सिंह जमरा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में “बूंद-बूंद जल बचाओ” का संदेश देते हुए वक्ताओं ने जल की महत्ता और इसके संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। ग्रामवासियों में जागरूकता फैलाने के लिए दीवार लेखन भी किया गया, जिसमें जल संरक्षण से जुड़े प्रेरणादायक नारे और संदेश लिखे गए। इन नारों के माध्यम से आमजन को दैनिक जीवन में जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। Post navigation जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनने की तारीख तय होते ही जनपद अध्यक्ष बनने की दौड़ भी शुरू हुई गणावा बने चंद्रशेखर आजाद नगर के जनपद अध्यक्ष