भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर 

चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के ग्राम माथना में शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से ब्लास्टिंग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान संचालक चैन सिंह पिता लोगसिग, जो ग्राम का सरपंच भी है ने लाइसेंस रिन्यू होते ही बड़े लेवल पर विस्फोट शुरू कर दिए। जोरदार धमाकों से मकानों में दरारें पड़ गईं, बोरिंग व हैंडपंप सूख गए, पानी बंद है, ग्रामीण डर के कारण खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे।

शिकायत के बाद एसडीएम निधि मिश्रा व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तत्काल ब्लास्टिंग व JCB से चल रहे कार्य को रुकवाया। अब कहा जा रहा है कि खनिज विभाग की टीम जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *