शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली के बस स्टैंड के बीचोबीच स्थित शौचालय साफ-सफाई के अभाव में हालत बद से बदतर हो चुकी है। बस स्टैंड के समीप स्थित होने के चलते यहां पर यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है और शौचालय की बदतर स्थिति में होने बाद यात्रियों को सुलभ सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तो वहीं ग्राम पंचायत के उदासीन रवैये के चलते इस शौचालय की सफाई नहीं की जा रही है और यह शौचालय से दुर्गंध उठ रही है जिससे आसपास के दुकानदार, राहगीर व रहवासी परेशान है। शौचालय से दुर्गंध उठने के चलते लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर यहां से निकलते हैं। वहीं ग्राम के जागरुक नागरिकों ने इस स्थान की प्रतिदिन साफ-सफाई करने की मांग पंचायत से की है ताकि यात्रियों का सुलभ सुविधा का लाभ मिले और लोगों को गंदगी व बदबू से छुटकारा मिल जाए तथा गंदगी व दुर्गंध से मच्छरों की भरमार से भी निजात मिले। ) Post navigation धमोई तालाब से किसानों को नहीं मिल रहा सिंचाई का पानी, किसान चिंतित युवती की शिकायत पर ड्राइवर अशफाक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध