आलीराजपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कट्ठीवाड़ा तपिश पांडे ने बताया कि दूरभाष पर प्राप्त सूचना मिली कि ग्राम ध्याना के ओगेश और रमेश द्वारा रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा है। जांच करने पर प्राप्त सूचना सही पाई जाने पर जांच दल का निर्माण कर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । उक्त जांच दल को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे के भीतर रेत भंडारण एवं परिवहन करने वाले वाहनों का प्रकरण दर्ज कर मुख्यालय को अवगत कराए। Post navigation पुरानी कलाली के पास लावारिस हालत में मिला एक नवजात जोबट में हुई लूट की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस द्वारा 25 मई को जिला बंद का आह्वान किया