नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk शहर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम गोला छोटी में अब से कुछ देर पहले पांच मकान में आग लग गई आग लगने से कोई जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन घरों में रखा रुपया गहने एवं पशुओं की हानि हुई है। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर है जहां झाबुआ एवं राणापुर से दमकल वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं । ग्रामवासी किसी व्यक्ति पर आपसी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं फिलहाल स्थिति कुछ भी साफ नहीं है पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल आग को बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है। Post navigation व्यापारी शशिकांत खत्री आत्महत्या केस – इन 6 लोगो पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दर्ज हुई FIR.. विवेचना में कुछ नाम बढ़ने की है संभावना जोबट कांड के बाद पुलिस सख्त, दिन में जिले भर में हुई चेकिंग तो मध्यरात्रि में गश्त व्यवस्था का जायजा लेने निकले पुलिस अधीक्षक..