मुकेश परमार/ वीरेंद्र बसेर, घुघरी घायल पुलिस कर्मी डायल-100 के पत्थरबाजी में फूटे कांच पुलिस वाहन के हुआ क्षतिग्रस्त पेटलावद थाना क्षेत्र के घुघरी गांव में दर्जनों ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में पांच लोगों को बंधक बनाकर नजरबंद कर दिया। सूचना देने पर पहले समझाइश देने आई पुलिस से भी ग्रामीणों ने तीखी बहस-बाजी की। सूचना पर जब पुलिस बल बढ़ाया गया तो ग्रामीणों व पुलिस के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो गई। इसी बीच मौजूद पुलिस कर्मियों पर कुछ ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस की आधा दर्जन के करीब गाडिय़ों के कांच फूट गए व एक पुलिसकर्मी को चोटे भी आई। पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई बाद में मौके पर एसडीओपी व टीआई फोर्स के साथ आ गए व मोर्चा संभाला। समाचार लिखे जाने तक भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है व बच्चा चोरी के शक में पकड़े गए लोगों को छुड़वाकर अपने साथ ले गई है। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation BIG NEWS: बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, कभी भी खोले जा सकते है माही बांध के गेट चोरों ने शहर की तीन दुकानों पर बोला धावा, हजारों रुपए का माल ले जाने में सफल